महासमुन्द
बस की ठोकर से बैल की मौत
12-Apr-2023 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 अप्रैल। कल दोपहर बस की टक्कर से एक बैल की मौके पर मौत हो गई। जिससे किसान को करीब 30 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार ग्राम जगदल्ला भुरकोनी निवासी नंदूराम चक्रधारी 9 अप्रैल को ग्राम भीखापाली बैल खरीदने गया था। यहां से प्रार्थी एक जोड़ी बैल खरीदकर बैल को हकालते हुए वापस अपने गांव आ रहा था। ग्राम मुड़ागांव के आगे गहुंचा था कि शाम 6 बजे तेन्दूकोना से भुरकोनी तरफ जा रही बस ने बैल को टक्कर मार दी।
इससे घटना स्थल पर एक बैल की मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे