महासमुन्द

डुबान मुआवजा प्रकरण की राशि नहीं मिली, किसान मिले कलेक्टर से
11-Apr-2023 3:33 PM
डुबान मुआवजा प्रकरण की राशि नहीं मिली, किसान मिले कलेक्टर से

महासमुंद,11अप्रैल। जिले के गढ़सिवनी, बडग़ांव और अछोला गांवों के लोगों को डुबान मुआवजा प्रकरण की राशि अभी तक नहीं मिली है। इसको लेकर के डॉ.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मण्डल ने कल कलेक्टर से मुलाकात की।
बताया कि यह प्रकरण काफी लंबे समय से लंबित है। महानदी में अतिरिक्त डुबान में आ जाने के कारण इन गांवों की फसल नष्ट हो जाती है। सभी प्रकरणों को रायपुर  भेजा जा चुका है, लेकिन इनकी राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

डॉ. चोपड़ा ने इस प्रकरण में आगे चर्चा करके शासन से मुआवजा की मांग की। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा काफी लंबे समय तकर चली। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जानकारी मिलते ही इस संबंध में सूचित किया जाएगा।  कलेक्टर से डॉ. विमल चोपड़ा ने कमार भुंजिया जनजातियों के संबंध में भी चर्चा की। लेकिन इस मामले में कलेक्टर मानने को तैयार नहीं हुए।
 


अन्य पोस्ट