महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भागवत एवं रामायण कार्यक्रमों में भाग लेकर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की। नरतोरा, खट्टी, लभरा कला, खरोरा में मानस कार्यक्रम एवं अछोली में भागवत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.चोपड़ा ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की महानतम संस्कृति है।
रामायण को विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताते हुए कहा कि जिस परिवार में रामायण का पाठ हो एवं उसकी मान्यता का पालन हो, वह घर कभी दुखी नहीं हो सकता। रामायण की श्रेष्ठता के कारण इसे अब विश्व ग्रंथ घोषित करने का समय आ गया है। डॉ.चोपड़ा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता खटटी के वरिष्ठ नेता श्रीकांत शर्मा, किसनु यादव, नकुल मेहरा, सरपंच दूज राम साहू, प्रेम लाल साहू, युवा टीम में रमेश शर्मा, देव कुमार साहू गोवर्धन यादव, शेर सिंह यादव भी शामिल हुए।
ग्रामीण युवा अध्यक्ष भागीरथी मेहरा, महामंत्री खेमराज जोशी, ऋ षभ देवांगन, मनीष चतुर्वेदी सभी ने मुख्य अतिथियों का ग्राम खटटी में स्वागत अभिनंदन किया। खरोरा में रामायण समिति अध्यक्ष किशन चन्द्राकर, उपाध्यक्ष राम कुमार चन्द्राकर, सचिव परमानंद चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष चमन दास मानिकपुरी, देवीचंद राठी एवं ग्रामवासी का सहयोग मिला। झाल खम्हरिया में कार्यक्रम के दौरान सरपंच यशवंत साहू, रामचंद साहू, किशन यादव, नकुल मेहरा, टेमन शर्मा, जगदीश ठाकुर, टोपसिंग साहू, अर्जुन साहू, श्रीकांत शर्मा, भागीरथी मेहरा तथा लभरा कला में युवराज सिंह राजपूत, विनोद दास मानिकपुरी, भीम यादव, कुशल दीवान, ईश्वर दीवान, नारायण दीवान, राजेन्द्र दीवान उपस्थित थे।