महासमुन्द

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने अधिकारी नियुक्त
29-Mar-2023 2:48 PM
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने  अधिकारी नियुक्त

महासमुंद, 29 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा जिले में पंचायतों के त्रिस्तरीय उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर महासमुंद को पूरे जिले के लिए अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद को जनपद पंचायत महासमुंद के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद को जनपद पंचायत महासमुंद के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।   अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली को जनपद पंचायत बसना एवं सरायपाली के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार बसना को जनपद पंचायत बसना एवं तहसीलदार सरायपाली को जनपद पंचायत सरायपाली के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट