महासमुन्द
कलेक्टर मिले तीरंदाजी खिलाडिय़ों से, जरूरी खेल सामग्री, बास्केटबॉल कोट, इनडोर हॉल निर्माण की सहमति दी
23-Mar-2023 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मार्च। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर मंगलवार को एकलव्य विद्यालय भोरिंग में तीरंदाजी खिलाडिय़ों से मिले। उन्होंने चल रहे नियमित खेल अभ्यास कर रहे बच्चों का खेल देखा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन एवं मेडल विजेता खिलाडिय़ों लीना नेताम, मनीषा ध्रुव, घनश्याम दीवान, टुकेश कमार, जयंत ठाकुर, दुलेश्वर दीवान से भी मिले। उन्होंने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और तस्वीर भी खिंचवाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, प्राचार्य तुलेन्द्र सागर, प्राचार्य वी के् असगर, व्यायाम शिक्षक एकलव्य विद्यालय हीरू राम साहू, निवेदिता शर्मा व अधीक्षक निलेश खांडे मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे