महासमुन्द

टंकी की पानी से एक्वेरियम की मछलियां मर गईं
15-Mar-2023 2:55 PM
टंकी की पानी से एक्वेरियम की मछलियां मर गईं

संचालक को जहर की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च।
महासमुंद किसान मितान दुकान के बाजू स्थित चित्रानंद एक्वेरियम एवं पेट शॉप में मछलियों के लिए पानी सप्लाई छत पर स्थित पानी टंकी से किया जाता है। परसों 13 तारीख की दरम्यानी रात किसी ने पानी की टंकी में जहर मिला दिया। जिससे एक्वेरियम की सारी मछलियां मर गईं। इससे दुकानदार को करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत दुकान के संचालक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर ने सिटी कोतवाली महासमुंद में की है।

चित्रानंद एक्योरियम एवं पेट शॉप के संचालक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर ने शिकायत में कहा है कि वह रोज की तरह 13 मार्च की रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन सुबह 7 बजे दुकान खोलकर टंकी से एक्वेरियम में पानी सप्लाई चालू किया। थोड़ी देर बाद देखा कि मछलियां मरने लगी है। आनन-फानन में पानी सप्लाई बंद किया। छत पर स्थित पानी टंकी को जाकर देखा तो वहां पर पावडर नुमा जहरीला पदार्थ पड़ा हुआ था। शक है कि अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर नुकसान की नीयत से पानी में जहर मिलाया है। अत: जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
 


अन्य पोस्ट