महासमुन्द
महासमुंद, 11 मार्च। महिला दिवस पर ग्राम पिलवापाली में विशेष शिविर आयोजित की गई। यहां उपस्थित लोगों को न्यायाधीश प्रतीक टेम्भुरकर ने कानून की जानकारी दी। ग्राम पिलवापाली में आयोजित उक्त शिविर में तारा अग्रवाल व महिला बाल विकास सुपरवाइजर संगीता साहू मौजूद थे। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री टेम्भुरकर ने महिला सशक्तिकरण का आशय वर्णित कर स्पष्ट किया कि जिस समाज में महिला जितनी सुरक्षित एवं स्वतंत्र होगी, उस समाज में महिला उतनी ही सशक्त होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों दोनों के प्रति ही निरंतर जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दहेज निवारण कानून, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ, गर्भधारण पूर्व व प्रसव निदान, पीएनडीटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एसिड अटैक, मातृत्व लाभ अधिनियम, बलात्कार एक अपराध, रखरखाव कानून व नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी।
डा. तारा अग्रवाल ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही महिला बाल विकास सुपरवाइजर संगीता साहू ने महिलाओं के प्रति विभाग की गतिविधियों की जानकारी साझा की।