महासमुन्द
महासमुंद,7 मार्च। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सीएम के आखिरी बजट को भरोसे का बजट बताते हुए कहा छत्तीसगढ़ सरकार का लोकहितकारी बजट है। जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया। श्रीमती महिलांग ने कहा किए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बजट में सभी को कुछ न कुछ दिया है। जो बजट विधानसभा में पेश किया गया है मुख्यमंत्री का दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारों के लिए बड़ी राहत भरी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों के लिए 6800 करोड़ का बजट दिया है। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए विस्तार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में 43 प्रतिशत की वृद्धि प्रतिमाह 500 रुपए, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए 38 करोड़, पत्रकार गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना, अंतर्गत ब्याज अनुदान 50 लाख,
शहरी क्षेत्र नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना के लिए 1 हजार करोड़,नहीं दुर्ग से नवा रायपुर के लिए लाइट मेट्रो सेवा शुरू करने, नगरीय क्षेत्र में औद्योगिक पार्क के लिए 50 करोड़, कोरबा में नवीन ताप विद्युत गृह 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है।