महासमुन्द

निशुल्क स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर आज
04-Mar-2023 7:30 PM
निशुल्क स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 4 मार्च। पिरदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टरों के सहयोग से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क नेत्र जाँच शिविर, विशाल रक्तदान शिविर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

शिविर में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री गणेश विनायक आई हास्पिटल रायपुर के चिकित्सक डॉ. आर. के. द्विवेदी एवं डॉ. आदित्य शिवहरें के द्वारा मोतियाबिंद व चश्मे की जांच, आंखों के लालीपन व जलन की समस्या की जांच, आंख संबंधित हर समस्या का निशुल्क इलाज, कान के परदे की जांच, आंखों की एलर्जी की जांच, चश्मे नंबर की जांच, मोतियाबिंद का निशुल्क इलाज आधुनिक मशीनों द्वारा एवं चश्मा वितरण किया जाएगा।

बालाजी ब्लड डोनर फाउंडेशन के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम पिरदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 5 मार्च को आयोजित शिविर में डॉ. संदीप सुरीन (छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ) , डॉ. निखिल श्रीवास्तव (मेडीसिन विशेषज्ञ), डॉ. कमलेश पटेल ( शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. रमीज पठान (आर्थोपेडिक सर्जन), डॉ.  धनेन्द्र साहू ( नस एवं मष्तिष्क रोग विशेषज्ञ), डॉ. किरण पटेल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रह कर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

आयुर्वेदिक इलाज के लिए नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ मेडिकल आफीसर डॉ. श्रीकांत शर्मा (बी.ए.एम.एस.) के द्वारा सेवाएं प्रदान करते हुए परामर्श व आयुर्वेदिक इलाज एवं दवाइयों का वितरण किया जाएगा।


अन्य पोस्ट