महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 फरवरी। महासमुंद जिले में सोमवार को सडक़ दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है। सोमवार को पेट्रोल पंप के सामने लभरा, थाना महासमुंद में एक ट्रक के चालक ने अपने वाहन बिना किसी पार्किग लाईट एवं संकेत के बीच सडक़ पर खड़ा कर दिया। इससे टकराकर सुकदेव (24) तुलसी, थाना सरोना रायपुर की मौत हो गई।
दूसरी घटना रेस्ट हाउस के सामने झीलमिला थाना सरायपाली में दुपहिए से जा रहे नरसिंग अग्रवाल झीलमीला को तेज कार ने ठोकर मार दी। इससे वाहन के पीछे बैठे नरसिंग के पिता रामभगत अग्रवाल को चोंटे आयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तीसरी घटना में एन एच 53 रोड ग्राम नारायणपुर के सामने सांकरा में रहीम मांझी खुर्सीपार बसना की मौत हो गई।
वह अपनी दुपहिया से बसना की ओर जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। एक्सीडेंट के बाद गांव वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चौथी घटना में कुंजबिहारी खुर्सीपार बसना की भी मौत हो गई।