महासमुन्द

कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं - अलका चंद्राकर
23-Feb-2023 6:32 PM
कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं - अलका चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 23 फरवरी। भाजपा के तेजतर्रार महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के राज में बेटियां महिला बहने असुरक्षित हैं। आज बेटियां बेखौफ होकर सडक़ों पर नहीं घूम सकती जिस राज्य में आईपीएल के नीलामी जैसे एसपी कलेक्टर थानेदार की पोस्टिंग बोली बोल कर की जाए तो कानून व्यवस्था लचर होगी, उनका खामियाजा छत्तीसगढ़ 4 वर्षोंं से भुगत रही है।

उक्त बातें अलका चंद्राकर ने ग्राम सोना पुट्टी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं आए दिन लूट, हत्या, रेप, चोरी डकैती सहित अनेक अपराधिक  प्रकरणों छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है। शांति का गढ़ छत्तीसगढ़ जिसे अटल बिहारी वाजपेयीजी  ने बनाया था और 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने जिसे सजाया और संवारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के सरकार ने 4 साल में अपराधगढ़, माफियागढ़,  रेपगढ़, अपहरणगढ़ एवं डकैती गढ़ छत्तीसगढ़ को बना दिया।

राजधानी रायपुर की घटना दिल दहलाने वाली है एक नाबालिग लडक़ी को खून से लथपथ कर बाल पकडक़र घसीटते  हुए एक अपराधी द्वारा राजधानी के मुख्य चौक में 1 घंटे तक घुमाया जाता है, ना वहां कोई पुलिस कानून का कोई डर नहीं और घटना के 1 घंटे बाद पुलिस का पहुंचना शर्मनाक है।

यह घटना पूरे छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है। भूपेश सरकार को याद रखना होगा। आज प्रदेश के 3 हजार महिलाओं बहनों के साथ 6 हजार बच्चियों के साथ रेप की घटना से छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है। जब भी महिलाओं का अपमान हुआ है। वह रणचंडी बनकर ऐसे निरंकुश शासन का खात्मा कर सकती है। भूपेश सरकार कुंभकरण की नींद से जाग कर जाकर प्रदेश को शांति का गढ़ बनाएं अपराध गढ़ को खत्म करें वरना महिला मोर्चा सडक़ से सदन तक की लड़ाई भूपेश सरकार के खिलाफ लडऩे को तैयार है।


अन्य पोस्ट