महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, योजनाओं के लाभ उठाने की प्रक्रिया के साथ आवेदन इत्यादि करने की जानकारी देने के लिए जनसंपर्क विभाग के जिला जनसंपर्क द्वारा जिले भर में सार्वजनिक स्थानों, हाट-बाजारों में सूचना शिविर सह छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को समय सीमा की बैठक और कलेक्टर जन चौपाल के वक्त कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने आम जनता और हितग्राहियों से कहा कि लोग योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। एक ही छत के नीचे राज्य शासन की मिल रही सारी जानकारियों के उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में आएं और नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार साहू, एसडीएम उमेश साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस आर बंजारे सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कलेक्टर जन चौपाल में आए ग्रामीण जन, नागरिकों ने प्रदर्शनी देखी और योजनाओं की जानकारी ली।
मालूम हो कि एक दिवसीय सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी जिले के विकासखण्डों में विगत 16 फरवरी से लगाई जा रही है। कल कलेक्टर कार्यालय में लगी प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के सतारा जिले से यशवंत राव चव्हाण स्कूल ऑफ सोशल वर्क जकतवाड़ी से इंटर्नशिप करने आए विद्यार्थियों साहिल यादव, दीशांत ढाने, माधुरी भोंसले, संकेत आगम, सूरज आगम, सीमा रविढोने, सजग के मंजुलता ने भी प्रदर्शनी देखी और राज्य सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। ये विद्यार्थी एक महीने के एक ही छत के नीचे योजनाओं की मिल रही जानकारी एक ही छत के नीचे योजनाओं की मिल रही जानकारी शहर और गांव विकास की शिक्षा के लिए महासमुंद के सजग सोशल जॉइंट एक्शन फार ग्लोबल संगठन की तरफ से पिथौरा ब्लॉक और बलोदाबाजार ब्लॉक में आदिवासी समाज की रहन-सहन और संस्कृति तथा उनकी मूलभूत जरूरत, समस्याएं के साथ ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य आदि पर कार्य कर रहे हंै।
इंटर्नशिप में आए विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी के जरिए राज्य सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनोपज, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ, कृष्ण कुंज, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को छायाचित्र के माध्यम से जानकारी ली।
जिला प्रशासन का जनसंपर्क विभाग ऐसे शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारियां नि:शुल्क लोगों को वितरण करती है। जिले के सभी विकासखंडों में ऐसी एक दिवसीय सूचना शिविर सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा चुका है। शिविर की शुरुआत 16 फरवरी को बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम तुसदा हाटबाजार से हुई। जहां बाजार में पहुंचे ग्रामीणों ने शिविर में आकर योजनाओं की जानकारी ली। दूसरा शिविर पिथौरा के सांकरा में 17 फरवरी को, 19 और 20 तारीख को सरायपाली तहसील और बसना के ग्राम बरौली हाट बाजार में लगाई गई थी।