महासमुन्द

5 मार्च को छत्तीसगढ़ आ रहे केजरीवाल-भगवंत
21-Feb-2023 6:59 PM
5 मार्च को छत्तीसगढ़ आ रहे केजरीवाल-भगवंत

महासमुंद, 21 फरवरी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 19 मार्च को होने वाला प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 5 मार्च को होगा। क्योंकि प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 5 मार्च रायपुर आना निश्चित हो गया है। उन्होंने बताया है कि केजरीवाल के साथपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी इस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को आगाम विधान सभा चुनाव की तैयारी बताते हैं और कहते हैं कि इससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साहवर्धन होगा। भूपेंद्र चंद्राकर के मुताबिक प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 5 मार्च 23 को निश्चित किया गया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंतमान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।


अन्य पोस्ट