महासमुन्द

नपा अध्यक्ष ने सीएम का स्वागत किया
17-Feb-2023 3:29 PM
नपा अध्यक्ष ने सीएम का स्वागत किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17फरवरी।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा व्हीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन में आयोजित गौरव समागम 2023 में पधारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

मालूम हो कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित गौरव समागम कार्यक्रम में प्रदेश भर के नगर निगम के महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवाद किया। इस दौरान राज्य के समस्त नगरीय निकायों के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए की घोषणा भी की।

 


अन्य पोस्ट