महासमुन्द
खैरझिटी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ
10-Feb-2023 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 फरवरी। खैरझिटी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खैरझिटी सहित आसपास के ग्रामों से श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन उपस्थित हो रहे हैं।
भागवत कथा के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू कथा श्रवण हेतु ग्राम खैरझिटी पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर भागवत भगवान से क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर तारेंद्र यादव उपसरपंच, शाहबाज राजवानी, सौरभ लोधी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे