महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जनवरी। ग्राम बिरकोनी में भारतीय जनता पार्टी तुमगांव सिरपुर मण्डल द्वारा प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोती लाल साहू थे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि मण्डल महामंत्री संतोष चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास चंद्राकर, बुथ अध्यक्ष शत्रुहन साहू, गौरीशंकर चंद्राकर, पूरण साहू, धनीराम ध्रुव, ललित निषाद, डिगेश साहू, भानू साहू, द्रोणाचार्य साहू, मीडिया प्रभारी डोमार पटेल उपस्थित थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी हासिल कर बाजार चौक में जन चौपाल लगाया गया। आवास के लिए प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों से आवेदन एकत्रित किया गया जिसमें 576 आवेदन जमा हुआ। इसके पश्चात गांव के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्यकर्ता यशवंत निषाद, दामोदर पटेल, द्रोणा साहू, लाला निषाद, सागर पटेल, रोशन निषाद, दौलत चंद्राकर, ठाकुरराम साहू, दयानंद ध्रुवंशी, कुंजलाल कश्यप, ताम्रध्वज साहू, परस चंद्राकर, द्वारिका निषाद, भीम निषाद, बलदाऊ साहू, केजुराम साहू, हेमलाल साहू, डिगेश्वरी विश्वकर्मा, सातो साहू, सगरू साहू सहित हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष चंद्राकर ने किया।