महासमुन्द

वल्लभाचार्य में अद्धवार्षिक परीक्षा शुरू
12-Jan-2023 3:09 PM
वल्लभाचार्य में अद्धवार्षिक परीक्षा शुरू

महासमुंद, 12 जनवरी। उच्च शिक्षा विभाग, छ.ग. शासन शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अकादमिक कैलेण्डर अनुसार शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में कला एवं विज्ञान संकाय में स्नातक स्तर की अद्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हुई है। कल पहले दिन बी.एस-सी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष बॉयो समूह के विद्यार्थी प्राणीशास्त्र विषय की परीक्षा में तथा गणित समूह के विद्यार्थी भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा में सम्मिलित हुए।

इसी तरह कला संकाय में बी.ए. प्रथम वर्ष में हिन्दी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा, बी.ए. द्वितीय वर्ष में इतिहास एवं अंग्रेजी साहित्य, बी.ए. तृतीय वर्ष मनोविज्ञान एवं भुगोल विषय की परीक्षा रही। विज्ञान संकाय एवं कला संकाय में अद्धवार्षिक परीक्षा 17 जनवरी तक चलेंगी। विगत 02 वर्षों से कोरोना महमारी के कारण विद्यार्थी ऑनलाईन परीक्षाएं दे रहे थे।

चंूकि अद्धवार्षिक परीक्षा ऑफलाईन माध्यम से हो रही है। इसलिए विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति काफी उत्साह है। प्रथम दिवस विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक रही।


अन्य पोस्ट