महासमुन्द

बंद फाटक खुलवाने रेल मंत्री से मिलेंगे डॉ. चोपड़ा
10-Jan-2023 3:28 PM
बंद फाटक खुलवाने रेल मंत्री से मिलेंगे डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 जनवरी।
सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा एवं सांसद प्रतिनिधि पवन साहू दिल्ली में रेलमंत्री से आज भेंट करेंगे।

 वे महासमुंद में रेल्वे ओवरब्रिज के बनने के बाद रेल्वे फाटक बंद होने पर आने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे एवं अनुरोध करेंगे कि विकलांगों, छात्रों एवं ठेले वालों, रिक्शा वालों एवं पैैदलयात्रियों को होने वाली कठिनाइयों को देखतेे हुए इसे पुन: खोलें। साथ ही शंकर नगर व दलदली रोड में अंडर ब्रिज एवं ओवर ब्रिज की मांग हेतु ज्ञापन सौंपकर चर्चा करेंगे।


अन्य पोस्ट