महासमुन्द

नववर्ष का प्रारंभ रामचरित मानस पाठ से- अलका चंद्राकर
04-Jan-2023 4:06 PM
नववर्ष का प्रारंभ रामचरित मानस पाठ से- अलका चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 4 जनवरी। नववर्ष का स्वागत ग्राम खैरतखुर्द में रामचरितमानस पाठ से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है गत 8 वर्षों से पश्चात नववर्ष की शुरुआत रामचरितमानस पाठ के आयोजन से होता है, जो गांव के लिए बहुत ही सुखद है एवं इसके लिए समस्त ग्रामवासी आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए उनको बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ग्रामवासी द्वारा पश्चात नववर्ष की शुरुआत धार्मिक भाव से कर रहे हैं, जो सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं अलका ने कहा कि रामचरितमानस जीवन जीने की राह दिखाता है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने जा रहे हैं। पहले भगवान राम टेंट में  विराजमान थे, लेकिन आज विश्व के सबसे बड़े मंदिर निर्माण पूर्णता की ओर है। हमारे आराध्य भगवान शिव की नगरी काशी उज्जैन में भी भव्य कोरीडोर का निर्माण हो गए हैं, जो हम सब के लिए गौरव की बात है आज हमें भगवान राम के चरित्र भाई लक्ष्मण के भ्रातृत्व को अपनाने की जरूरत है। भगवान राम हम सबके रोम रोम में बसे हैं। 

इस अवसर पर दुबे लाल साहू, नरेश चंद्राकर, ईश्वर ठाकुर, हेमंत सिन्हा, नेतराम चंद्राकर, कामता साहू, मोहित साहू, टिकेलाल चक्रधारी, नागेंद्र साहू, प्रेम शंकर निषाद, देवराज सबर एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट