महासमुन्द

रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण
23-Dec-2022 4:06 PM
रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण

महासमुंद, 23 दिसंबर। मंडल रेल प्रबंधक संबलपुर विनीत सिंह ने 20 दिसंबर को संबलपुर मंडल के टिटलागढ़-आरंग-महानदी खंड में बेलसोंडा और आरंग महानदी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और इन स्टेशनों में चल रही विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बातचीत की और हर तरह से सभी मामलों में संरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी।
 


अन्य पोस्ट