महासमुन्द
छात्रा की आर्थिक मदद
22-Dec-2022 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 दिसंबर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रगतिशील सतनामी समाज की कार्यकारिणी सदस्य नूतन कुर्रे एवं परिवार द्वारा समाज की जरूरतमंद छात्रा को परीक्षा शुल्क एवं अन्य आवश्यकता हेतु आर्थिक मदद की गई है। बरोंडाबाजार निवासी दुर्गा डहरिया इस वक्त डीएलएड छात्राध्यापिका द्वितीय की छात्रा है। यह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्रशिक्षणरत है। परिवार में पिता नहीं है। मां मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही है। डाइट की प्राचार्य मीना पाणिग्राही, सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, प्रकाश प्रधान व्याख्याता के हाथों यह राशि नूतन कुर्रे ने प्रदान की है। उक्त जानकारी संस्थान के व्याख्याता टेकराम सेन ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे