महासमुन्द
राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर छायाचित्र विकास प्रदर्शनी
20-Dec-2022 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौठानों में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की चार वर्ष उपलब्धियों पर आधारित रंगीन छायाचित्र विकास प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट परिसर पर लगायी गई है। प्रदर्शनी नि:शुल्क है। प्रदर्शनी में उपलब्धियों आधारित पुस्तक, पॉम्प्लेट आदि का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी कल मंगलवार को भी आम जनता के लिए खुली रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे