महासमुन्द

जनसभा 21 को, भाजपा की तैयारी बैठक
19-Dec-2022 6:54 PM
जनसभा 21 को, भाजपा की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 दिसंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपडा़ के नेतृत्व में ग्राम खट्टी में शाम 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें ग्राम खट्टी, केशवा, कोना, जिवतरा, बकमा आदि से कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा प्रवास के कार्यक्रम के अतंर्गत 21 दिसंबर को वृहद जनसभा कार्यक्रम झालखम्हरिया में होगी। ग्रामीण सायकल यात्रा के लिए एकजुट होकर शाम की सभा में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा युवा मोर्चा की टीम गठित की गई है जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता भागीरथी मेहरा, मनीष चतुर्वेदी, जोशी देवांगन शामिल हैं।

बैठक में झालखम्हरिया सरपंच यशवंत साहू, पूर्व सरपंच खट्टी किसनु यादव, वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा, टीकम देवांगन, सरपंच दूजराम साहू, गोवर्धन यादव, नकुल मेहरा, रामचंद साहू, रूपलाल साहू, देवकुमार साहू, श्रीकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट