महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 दिसंबर। जिले की थाना बागबाहरा पुलिस ने 2 मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना बागबाहरा में बीते 12 दिसंबर को मोटरसाइकिल गुम होने की रिपोर्ट की गई थी। प्रार्थी लक्ष्मी पुरेना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सीजी 04 जेएफ 2314 को सीएचसी बागबाहरा परिसर में खड़ी कर अस्पताल के अंदर गये थे। रात्रि करीबन 7.55 बजे बाहर निकलकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास पता तलाश की फिर भी नहीं मिलने पर 16 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना बागबाहरा क्षेत्र के सभी मुखबिर को सक्रिय किया गया। उक्त मोटरसाइकिल एवं अज्ञात चोर की पता साजी आसपास क्षेत्रों में किया जा रहा था तभी मिथलेश यादव नाम का एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना पूरा नाम मिथलेश यादव (24 वर्ष) वार्ड नं. 15 दैहानीभांठा बागबाहरा बताया।
पूछताछ करने पर संदेही आरोपी ने बताया कि अपने दोस्त लक्ष्मण बघेल के साथ मिलकर 12 दिसंबर को इस मोटर सायकल को अस्पताल परिसर से एवं एक अन्य वाहन हीरो स्पेंलेडर प्लस को दुर्गा मंदिर बागबाहरा के बाहर से चोरी किया। मिथलेश यादव के निवास से चोरी की एक और लक्ष्मण बघेल के निवास स्थान शंकर पारा हरनादादर से बरामद किया गया। इस तरह चोरी के दो नग मोटर सायकल समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों कोन्यायालयमेंपेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है।