महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 दिसंबर। चोरी के सामान को बेचने ग्राहक तलाश करते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 17 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों को एक मोटर सायकल में भंवरपुर सोसायटी के पास मेन रोड पर सोलरपम्प, ड्राइव,बैटरी, सोलर व्ही ई डी को बेचने ग्राहक की तलाश करते गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम भोजराम चौहान 21 साल निवासी भैसाखुरी थाना बसना, चंद्रशेखर चौहान 18 साल निवासी बिछिया, दीपक भोई उम्र 18 साल निवासी बिछिया थाना सरायपाली बताया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास रखे मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर में चोरी का सामान सोलरपम्प, ड्राइव, बैटरी, सोलर व्ही ई डी को बरामद किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उक्त समान को बिछिया से चोरी करना, और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर, सोलरपम्प ड्राइव, बैटरी आदि बरामद किया है। आरोपियों पर धारा 379 भादवि के तहत् कार्रवाई की गई है।