महासमुन्द

छत्तीसगढ़ी बोली का सिलेबस जल्द-भूपेश
16-Dec-2022 1:37 PM
छत्तीसगढ़ी बोली का सिलेबस जल्द-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ के सवाल पर सीएम ने कहा-वो दिन भी आएगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 दिसंबर।
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वो दिन भी आएगा, जब आत्मानन्द स्कूल में छत्तीसगढ़ी बोली में सिलेबस बनेगा। इसकी तैयारी चल रही है। राज्य के स्कूलों में अभी इसे व्यवहार में ला रहे हैं। फिर एक-एक विषय छत्तीसगढ़ी का भी शामिल करेंगे और तब जाकर पूरी तरह आत्मानंद छत्तीसगढ़ी मीडियम का स्कूल खुल सकेगा।  यह  सवाल ‘छत्तीसगढ़’ ने सीएम से किया था।

पत्रकार वार्ता के तत्काल बाद सीएम ग्राम शेर में बने हेलीपैड के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री 11 बजकर 54 मिनट पर हैलीपैड पहुंचे। उन्होंने सरपंच चैनसिंग ध्रुव और उनकी पत्नी को साथ में लिया और दोपहर 12 बजे रायपुर के लिए रवाना हुए।

 

बाजार क्लिनिक योजना का संचालन भी बेहतर हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य भी बेहतर देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि अभी तक 50 लाक मिट्रिक टन धान खरीदी हुई है। धान की खऱीदी सुव्यवस्थित चल रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इस साल कुल 110 मिट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी पुराने विवादित प्रकरणों का भी निराकरण हो रहा है, खासकर जमीन संबंधी। बंदोबस्त त्रुटि के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया गया है। महासमुंद जिले में अनेक काम हुए हंै। मेडिकल कॉलेज बड़ी उपलब्धि है। ओवरब्रिज भी उपब्धि है।

प्रेसवार्ता में बायपास रोड निर्माण तथा महासमुंद नगरपालिका को नगरनिगम बनाने की मांग की गई।  इसके बाद सवाल-जवाब शुरू हुआ। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि करणीकृपा पावर प्लांट के लोगों के विरोध के  निराकरण के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में साइबर थाने खोलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि अभी 3 जगह शुरू हो गया है।
 


अन्य पोस्ट