महासमुन्द
महासमुंद, 10 दिसम्बर। सडक़ सुरक्षा के अन्तर्गत शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला खट्टी में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा यातायात नियमों को पालन करने हेतु आज 11बजे संकल्प लिया गया। शपथ हेतु संस्था प्रमुख के निर्देशन में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक सालोमन द्वारा शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल ने यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल, अभिषेक सालोमन, त्रिवेणी कोसरे, त्रिवेणी चन्द्राकर एवं भूपेंद्र कुमार चन्द्राकर तथा संस्था के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
रात में सफाई कर रहे मित्रों का हौसला अफजाई
महासमुंद, 10 दिसम्बर। शहर में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती ठंड में भी देर रात सफाई अमला शहर की सफाई में जुटे हुए हैं। इसी का जायजा लेने देर रात नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग शहर भ्रमण में निकली। इस बीच नगर को स्वच्छ बनाने में अपनी सेवाएं दे रहे पालिका के स्वछता कर्मियों के बीच पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई भी की।