महासमुन्द
महासमुंद, 10 दिसम्बर। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने शीतकालीन सत्र में सदन में 377 के तहत अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतवर्ष एक कृषि प्रधान देश है जिसमें 80 प्रतिषत आबादी कृषि क्षेत्र में कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। भारत में विशेषकर तीन मौसम ऊपर आधारित फसल को मौसम के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी किया जाता है लेकिन कभी-कभी प्राकृतिक आपदाओं के कारण भयंकर उत्पीडऩ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कीट पतंगों के प्रकोप से किसानों की फसल का नष्ट हो जाता है। ऐेसे वक्त में स्थानीय सरकार राहत देने मुआवजा राशि प्रदान करती है। लेकिन मुआवजा की राशि बहुत ही कम होने के कारण गरीब किसान की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाता और वह कर्ज के बोझ के कारण असहाय हो जाते हैं।
उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विषम परिस्थितियों अथवा अकाल जैसी परिस्थितियों में राज्य शासन के द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत राशि प्रदान की जाती है। ठीक उसी प्रकार कीट पतंगों के प्रकोप से होने वाली कृषि नुकसान की भरपाई अगर आरबीसी 6-4 के तहत राशि प्रदान कराई जाती है तो निश्चित ही किसानों को राहत मिलेगी और पलायन को रोकने में सहायक सिद्ध होगी और समस्तीपुर किसान कृषि कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे। सांसद चुन्नीलाल साहू ने सभापति के माध्यम से संबंधित विभागीय मंत्रालय से कहा कि फसल मुआवजा नियम में संशोधन करते हुए कीट प्रकोप में नुकसान होने पर फसल की मुआवजा राशि आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान करने की बात कही।