महासमुन्द
सवा 2 सौ करोड़ लागत से बने ओवरब्रिज का उद्घाटन 12 तारीख को
09-Dec-2022 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 दिसम्बर। महासमुंद में पूरे 225 करोड़ लागत से बने ओवरब्रिज का उद्घाटन आगामी 12 तारीख को होने की चर्चा है। ब्रिज निर्माण समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सत्ते ने इसकी जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 12 दिसंबर को महासमुंद की जनते से भेंट करने पहुंचेंगे और उसी दौरान उक्त ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस तरह पांच साल निर्माण काल पूरा करने के बाद अब यह ब्रिज जनता की सुविधा के लिए खुलने वाला है। मालूम हो कि शुरुआत में इसकी निर्माण लागत 37 करोड़ रुपए थी। फिर भू-अर्जन के दौरान करीब साढ़े तीन गुनी बढक़र 134 करोड़ रुपए हो गई। बाद में सेतु निगम ने शासन को 97 करोड़ रुपए का री-स्टीमेट भेजा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे