महासमुन्द

जन समस्या निवारण शिविर में 227 आवेदन का निराकरण
22-Nov-2022 3:22 PM
जन समस्या निवारण शिविर में   227 आवेदन का निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 22 नवंबर।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देश पर जिला मुख्यालय महासमुंद के विकासखंड सरायपाली के जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रात: 11 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की जनसमस्याओं के निवारण के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में जिले के विभिन्न विभागों के सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों की समस्याओं और उनके समाधान का मौके पर निराकरण किया।

इस कैम्प में सरायपाली ब्लॉक के 107 ग्राम पंचायतों और आश्रित गांवों के लोगों ने विभिन्न विभागों से मांग और समस्याओं संबंधी  304 आवेदन दिए। जिसमें 227 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदन आवेदन प्रक्रियाधीन है। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने हितग्राही मूलक योजना और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

शिविर में सबसे ज़्यादा मांग संबंधी 198 आवेदन समाज कल्याण से संबंधित थे। वहीं 77 मांग संबंधी आवेदन राजस्व से संबंधित थे। इनमें जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, सरस्वती सायकल, फसल बीमा, छात्रवृत्ति आदि के थे।

कुछ सडक़ व  पुल पुलिया निर्माण संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए। कैम्प में राजस्व सहित जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि,उधानिकी, शिक्षा, पुलिस  प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य आदि विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट