महासमुन्द

नयापारा क्षेत्र के मुक्तिधाम में पौधारोपण
21-Nov-2022 4:35 PM
नयापारा क्षेत्र के मुक्तिधाम में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवंबर।
नगर की समाज सेवी संस्था मानव संस्कार सेवा समिति ने नयापारा क्षेत्र के मुक्तिधाम में फलदार नारियल पेड़ का वृक्षारोपण किया। मालूम हो कि महासमुंद नगर की समाज सेवी संस्था मानव संस्कार सेवा समिति द्वारा लगातार 1 सप्ताह तक नयापारा क्षेत्र के मुक्तिधाम को सफाई अभियान एवं छायादार वृक्ष फलदार वृक्ष वृक्षारोपण किया जा रहा है।

इनका मानना है कि मुक्तिधाम सभी इंसान का अंतिम घर होता है। इंसान जब तक जिंदा रहता है। वह अपने घर को सुंदर बनाना चाहता है। इसी तरह नयापारा क्षेत्र के मुक्तिधाम को अपनी संस्था स्वस्थ एवं सुंदर बनाना चाहते हैं। संस्था के लोग नयापारा के मुक्तिधाम को रंग पेंट भी करना चाहते हैं। सभी लोगों से इनकी अपील है कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में जाते वक्त मुक्तिधाम के अंदर डिस्पोजल, पुराना कपड़ा एक जगह इक_ा करें या उन्हें जला दें। मुक्तिधाम को स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई रखना सभी जनता का अधिकार है।


अन्य पोस्ट