महासमुन्द

बेमचा स्कूल में बाल दिवस
16-Nov-2022 4:29 PM
बेमचा स्कूल में बाल दिवस

महासमुंद,16 नवंबर। शाउमा विद्यालय बेमचा में 14 नवम्बर को महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा.रश्मि चन्द्राकर की आतिथ्य में बाल  दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लक्ष्मीनारायण कहार पूर्व जिला जनपद पंचायत सदस्य ब्रिजेन हीरा बंजारे,ममता चन्द्राकर, संस्था प्रमुख एस.एल.पाटकर उपस्थत थे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक आनंद मेला रहा। जिसमें शाला के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान रंगोली एवं कक्षा सजावट के अलावा प्रश्न क्वीज प्रतियोगिता भी रखी गई।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रदीप कुमार ध्रुव, डी.एस. ध्रुव, यशवंत सिंग बलिहार, नवीन कुमार चन्द्राकर, जितेश कुमार ठाकुर, पूनम लता साहू, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, विजय कुमार तिवारी, कुन्ती दीवन गंगा बंजारे, जुगनी कौर, इच्छापुराणी,  अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, आराधना साह, सेवनदास मानिकपुरी, पूर्णिमा सिन्हा, रश्मि चन्द्राकर, हेमलता साहू, सुमन भारती, विनोद वर्मा, पार्वती  चंद्रा, शकुन्तला सोनी, सुषमा सागर, चेष्टा राय, रूखमणी साहू, प्रदीप कुमार यादव उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट