महासमुन्द
देवउठनी एकादशी आज, शालीग्राम-तुलसी विवाह मंडप के लिए गन्ने की बड़ी खेप बाजार पहुंची
04-Nov-2022 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 नवंबर। देवउठनी का पर्व शुक्रवार को है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने बाद सोकर उठते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की इसी एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहते हैं। जिसके बाद द्वादाशी तिथि को भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप के साथ माता तुलसी का विवाह भी किया जाता है। जिसे तुलसी विवाह भी कहा जाता है। इस पर्व को लेकर गन्ने की बड़ी खेप महासमुंद पहुंची है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे