महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 28 अक्टूबर । एक निर्धन व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास बनाना महंगा पड़ गया, दरअसल मकान बनाते समय छत से गिरने से हितग्राही को गंभीर चोट आई और अपने दोनों पैर को खो बैठा । दोनों पैर में चलने से असक्षम होने के बावजूद उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र नसीब नहीं हो रहा था, लेकिन गांव में विधायक के पहुंचने उनके समक्ष समस्या बताने किसी तरह एक समाजसेवी तोषगांव निवासी सतपथी को इसकी जानकारी हुई, जन सहयोग से 2 दिन के अंदर ही उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल डॉ. मानस सतपथी द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया है, अब उन्हें शासन की योजना का भी लाभ मिलेगा।
ग्राम पंचायत परसकोल के आश्रित ग्राम बोईरमाल के सुरेंद्र मांझी 45 वर्ष ने बताया कि विगत वर्ष प्रधानमंत्री आवास बनाते समय छत से गिरने से वह दिव्यांग हो गया था, दोनों पैर चलने-फिरने में असक्षम होने के बावजूद उन्हें ना तो दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला था और ना ही शासन की योजना का लाभ मिल रहा था, इस दिव्यांग सुरेंद्र की जानकारी एक समाजसेवी तोषगांव निवासी विद्याभूषण सतपथी को जैसे ही हुई उन्होंने महासमुंद में पदस्थ उनके पुत्र डॉक्टर मानस सतपथी को इसकी जानकारी देकर दिव्यांग सुरेंद्र को उनके पास लेकर मिलवाया, निर्धन परिवार सेे होने के कारण महासमुंद में जाकर वे प्रमाण पत्र बनाने में असक्षम थे, ग्रामीणों की मदद से डॉक्टर ने सरायपाली में सुरेंद्र की जांच की और पाया कि वह लगभग 60 प्रतिशत दिव्यांग है, उनके द्वारा परीक्षण के अगले दिन ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया है, अब निर्धन सुरेंद्र को शासन की महत्वपूर्ण योजना का अब लाभ मिलेगा, वही पंचायत से दिव्यांग पेंशन भी अब मिलने लगेगा। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी सतपथी परिवार द्वारा तोरेसिंहा निवासी ब्रह्मा नामक एक दिव्यांग व्यक्ति के परिवार को गोद लिया गया है, उसके इलाज के साथ-साथ पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली गई है।
दिव्यांग सुरेंद्र ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास भवन बनकर तैयार हो गया था, कुछ कार्य शेष था जिसे सुरेन्द्र पूरा कर रहे थे, ईसी दौरान बेहोश होकर छत से जमीन में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थी, काफी दिनों तक इलाज चला, गरीबी के चलते पूर्ण इलाज करवाने में असक्षम हुए तो बेड़ में ही उनकी जिंदगी कट रही थी, और रीढ़ की हड्डी टूटने से वे अपने दोनों पैरों को खो बैठे, उनके दोनों पैर शून्य हो गए हैं जिससे वह ना तो खड़े हो सकता है, और ना चल फिर सकता है, दिव्यांग होने के बावजूद उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन रहा था, उनके द्वारा कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व समाजसेवी को अपनी दुखड़ा सुना चुका था, एक दिन विधायक किस्मत लाल नंद एक कार्यक्रम के दौरान बोईरमाल पहुंचे थे, जहां समाजसेवी विद्याभूषण सतपथी भी मौजूद थे। सुरेंद्र ने अपनी समस्या विधायक के समक्ष रखी, विधायक के समक्ष रखी बात व उसकी गरीबी स्थिति को देखते हुए सतपथी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चैतन्य नायक, रामसाय ताण्ड़ी ग्रामीणों की मदद से ऑर्थो सर्जन डॉ मानस कुमार सतपथी के पास लेकर गए, जहां अगले दिन ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया ।
दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी-डॉ मानस
डॉक्टर आर्थो सर्जन मानस कुमार सतपथी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की रीड की हड्डी टूटी हुई है जिसके चलते उनके दोनों पैर अपंग हो गया है, वह एक निर्धन परिवार से हैं, इसलिए वह अभी तक महासमुंद पहुंच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए थे, लेकिन विगत दिनों कुछ ग्रामीणों के द्वारा मेरे पास लाया गया था उसकी स्थिति देखते हुए पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात अगले दिन ही उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
घर के मुखिया दिव्यांग होने से रोजी- रोटी का होने लगा संकट
4 सदस्य परिवार में सुरेंद्र एकमात्र कमाऊ सदस्य था, उसके अपंग होने के बाद उसके जतन में उसकी पत्नी का दिन कट जाता है, जिससे वह दैनिक मजदूरी करने भी नहीं जा पाती, घर में कमाने वाले कोई और सदस्य नहीं है, दो छोटे बच्चे हैं जो स्कूल जाते हैं, ऐसे में शासन के द्वारा मिलने वाले राशन से ही किसी तरह दिन का गुजारा कर रहे हैं। ना कोई पैतृक जमीन है और ना ही कमाई का कुछ जरिया, प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले सुरेन्द्र शासन की एक योजना का लाभ लेते समय दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसका खामियाजा पूरा परिवार भुगत रहे हैं,