महासमुन्द

पान ठेला की आड़ में शराब बेचते एक गिरफ्तार
21-Oct-2022 5:00 PM
पान ठेला की आड़ में शराब बेचते एक गिरफ्तार

सरायपाली़,  21 अक्टूबर। पान ठेला की आड़ में अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को बलौदा पुलिस ने अंग्रेजी व देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति के द्वारा पान ठेला पर अवैध शराब रखकर बिक्री किया जा रहा है।  सूचना पर बलौदा पुलिस की टीम उक्त संदेही के घटनास्थल पर जाकर पान ठेला में दबिश दिया। जहा अंग्रेजी शराब को जब्त कर शराब बेच रहे पान ठेला के आरोपी हिराधर सोना (41)  को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(1)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 


अन्य पोस्ट