महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अक्टूबर। शहर के वार्ड क्रमांक 19 में चार लाख 71 हजार की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नागरिकों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया। तुहर विधायक तुहर द्वार यात्रा के दौरान संसदीय सचिव व विधायक की घोषणा को मूर्तरूप देते हुए बुधवार को वार्ड क्रमांक 19 में 4.71 लाख की लागत कांक्रीटीकरण सडक़ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद उर्मिला साहू मौजूद थीं। इस मौके पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार और हमारे मुखिया भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में लोक हितकारी योजनाएं चलाई है। इसका प्रमाण है जो एक साल पहले की गई घोषणाओं को एक एक करके पूरा हो रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग और हर तबके का सपना साकार हो रहा है।
अध्यक्षता करते हुए नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर विकास को प्राथमिकता देते हुए वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को विस्तार करने के लिए बेहतर सडक़ बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे शहर की पहचान वहां बने हुए सडक़ों से होती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिल साहू, इंदर साहू, मनोहर ठाकुर, तारा चंद्राकर, लता चंद्राकर, पप्पू ठाकुर, संदीप साहू, वरूण दास, देव शर्मा, रज्जू खान, द्रोपदी चंद्राकर, राजेश भालेराव, संतोष ठाकुर, मुन्ना चौधरी, गणेश बहादुर, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद थे।