महासमुन्द

सूर्यग्रहण के चलते इस बार दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा
18-Oct-2022 3:02 PM
सूर्यग्रहण के चलते इस बार दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा

सरायपाली, 18 अक्टूबर। हर वर्ष दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का पर्व इस वर्ष खण्ड सूर्यग्रहण के चलते दीपावली के एक दिन बाद मनाया जाएगा, वर्षों पुरानी परंपरा इस वर्ष टूटने वाली है।

पंडित रामकुमार पाढ़ी ने बताया कि परंपरा अनुसार दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा अन्नकूट मनाते हैं, लेकिन इस वर्ष सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा नहीं होगी, गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भोग खिलाया जाता है और गाय माता की पूजा की जाती है, ग्रामीण अंचल में दीपावली की तरह गोवर्धन पूजा भी धूमधाम से किया जाता है, लेकिन इस वर्ष गोवर्धन पूजा, दीपावली ( 24 अक्टूबर ) के अगले दिन 25 अक्टूबर को नहीं,बल्कि 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को खंड सूर्य ग्रहण है,ग्रहण पर सभी प्रकार की पूजा वर्जित रहता है ।

इसलिए उस दिन किसी प्रकार की पूजा नहीं होगी। इस वर्ष दीपोत्सव 22 से 26 तक होगा लेकिन त्यौहार 4 दिन मनाया जाएगा,22 धनतेरस,23 को रूप चतुर्दशी नरक चौदस, 24 अक्टूबर को दीपावली, 26 को गोवर्धन पूजा मनाया जायेगा। 27 वर्ष बाद दीपावली पर सूर्य ग्रहण का साया देखने को मिलेगा । इसके पूर्व दीपावली पर 24 अक्टूबर 1995 को सूर्य ग्रहण था, जिसका असर कुछ हिस्सों में पड़ा था।
 


अन्य पोस्ट