महासमुन्द

कर्मियों को नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रहा, रैली निकाल जताया आक्रोश, ज्ञापन सौंपा
18-Oct-2022 2:56 PM
कर्मियों को नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रहा, रैली निकाल जताया आक्रोश, ज्ञापन सौंपा

महासमुंद,18 अक्टूबर। आदिम जाति कल्याण विभाग में कलेक्टर दर पर कार्यरत 157 कर्मचारियों को नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रहा है। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे इस कर्मचारियों ने रैली निकालकर आक्रोश प्रकट किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते समय पर मानदेय देने की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जिलों में नियमित रूप से मानदेय दिया जा रहा है। केवल महासमुंद में ही अधिकारी नियमित रूप से मानदेय नहीं दे रहे हैं।
लिहाजा छग आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकालते नियमित मानदेय भुगतान की मांग लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में कलेक्टर दर पर पदस्थ 157 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों का वेतन निर्धारण बीते 24 फरवरी 2022 को किया जा चुका है लेकिन आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है।

पदाधिकारियों ने बताया कि इस माह साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है और उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का तो सामना करना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट