महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 18 अक्टूबर। जिला बनाने को लेकर जिला निर्माण संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक फुलझर हास्टल सरायपाली में रखी गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमर बग्गा, अध्यक्षता जयदेव भोई, विशिष्ट अतिथि टिकेश्वर मिश्रा, तिलक प्रसाद साहू, गांडाराय साहू मंचासीन रहे।
सरायपाली को जिला बनाने के लिए लोगों ने अपने विचार रखे। सर्वप्रथम बग्गा ने अपने विचार रखते हुये कहा कि सरायपाली के सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जिला निर्माण के लिए अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए,बैठक में आगे विचार रखते हुये मनोज राय वि.खंड अध्यक्ष सहा शिक्षक फेडरेशन ने जिला निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इसी तरह जयदेव भोई अध्यक्ष संवरा समाज ने सरायपाली को जिला बनाने के लिए संघर्ष की लड़ाई लडऩे कि बात कही,तिलक प्रसाद साहू ने कहा कि हमें जिला निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए,लोगों की इच्छाशक्ति को जागृत कर जीत की ओर कदम बढ़ाना होगा।
आगे कहा जो ठान ले वो जीत जाता है।जिला निर्माण संघर्ष समिति के संयोजिका एवं समग्र अघरिया समाज की प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि जिला निर्माण से किसी एक वर्ग को फायदा नहीं होगा सभी वर्ग को मिलकर जिला निर्माण के लिए लड़ाई लडऩी चाहिए।बैठक को मीनकेतन पटेल सरपंच प्रतिनिधि कलेंडा राजेश प्रधान,गांडाराय साहू मरार पटेल सचिव ।सुंदर लाल डडसेना, टिकेश्वर मिश्रा,शैलेंद्र कुमार नायक,रेखा पुरोहित ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा अध्यक्ष सुशील भोई,समग्र अघरिया समाज अध्यक्ष रोहित दास नायक,नोडल प्राचार्य संघ अध्यक्ष सी. एल. पुहुप ,क्युन्स ग्रुप अध्यक्ष वंदना सतपथी, माता सावित्री बाई फुले समूह सचिव निरूपमा देवता ,खिरोद सिदार,स्वर्ण सिंह सलुजा(पार्षद) शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल और सुंदर लाल डडसेना मधुर ने किया।