महासमुन्द

22 एकड़ का तालाब, न मजदूर, न पचरी, न मेढ़, सरपंच ने निकाले 12 लाख
16-Oct-2022 4:00 PM
22 एकड़ का तालाब, न मजदूर, न पचरी,  न मेढ़, सरपंच ने निकाले 12 लाख

  ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अक्टूबर।
बिरकोनी के सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों ने गांव में बिना मजदूर से काम कराए तालाब बनाने तथा इसके एवज में 12 लाख रुपए निकालने व तालाब निर्माण के स्थानों से मुरुम बेचने का आरोप लगाया है। 

ग्रामीणों ने इस आरोप के संबंध में जनसंपर्क के साथ ही एसडीएम, संसदीय सचिव और खनिज अधिकारी को भी शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत करमने वालों में प्रमुख रूप से ग्रामीण टुपसिंग निषाद, धनीराम ध्रुव, अशोक साहू, पुरनलाल साहू, कुमार यादव, दुर्गेश साहू, नेहरू लाल निषाद सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं। सभी ने कलेक्टर से मिलकर आवेदन सौंपा है और कहा है कि तालाब में न पचरी बना है, न ही मजदूरों ने काम किया है। 

ग्रामीणों की शिकायत है कि  यहां मजदूरी करने वालों को ही पता नहीं कि तालाब कब खोद कर 12 लाख रुपए निकाले गए। तालाब में एक भी पचरी का निर्माण नहीं हुआ है, जिसमें बैठकर नहाया जा सके। यहां से करोड़ों रुपए की मुरम निकाली गई है। तालाब में मेढ़ भी नहीं बना है। यह  तालाब 22 एकड़ में फैला है, जहां से भारी मात्रा में मुरुम निकाली गई है। इस तालाब के भीतर 10 फीट गहराई तक मुरम खोदी गई है। फर्जी निर्माण के तहत सूचना पटल में 21 अक्टूबर 2021 से लेकर 11 मार्च 2022 तक कार्य होना बताया गया है।

 


अन्य पोस्ट