महासमुन्द
बागबाहरा कॉलेज में नवीन विषयों में 250-250 सीटों की स्वीकृति
14-Oct-2022 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 अक्टूबर। बागबाहरा स्थित शासकीय कॉलेज स्नातकोत्तर के विषयों में वृद्धि कर रहा है। अब बागबाहरा स्थित शासकीय केएल कला व वाणिज्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी गणित में 25 सीटें और एमएससी बॉटनी में 25 सीटें और स्नातक स्तर पर भूगोल व अंग्रेजी साहित्य 2 नवीन विषयों में 250-250 सीटों की स्वीकृति हुई है।
इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विषय वृद्धि के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बागबाहरा कॉलेज में पीजी व यूजी के नए विषयों की स्वीकृति पर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है और उन्हें आगामी समय से इसका लाभ भी बागबाहरा में ही मिल जाएगा।
मालूम हो कि क्षेत्र के युवा छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने प्रयास किया है जिसमें अब सफलता मिल गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे