महासमुन्द

खैरटकला में सामुदायिक पुलिसिंग हमर पुलिस हमर संग अभियान
13-Oct-2022 3:01 PM
खैरटकला में सामुदायिक पुलिसिंग हमर पुलिस हमर संग अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर।
महासमुंद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुहलू चौकी थाना कोमाखान के गांव खैरटकला में सामुदायिक पुलिसिंग हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में किया गया। थाना प्रभारी कोमाखान हर्ष कुमार धुरंधर व चौकी टूहलू प्रभारी राम भजन सिन्हा ने अपने पुलिस स्टाफ के द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर नक्सल उन्मूलन के तहत मुख्यधारा से जुडऩे, नक्सलियों का साथ ना देने, शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

ग्रामीणों को इस संबंध में पाम्पलेट का वितरण किया गया। लोगों से जुड़ाव रखने महिला एवं पुरुष कबड्डी, रस्सा खींच आदि खेलों का आयोजन कर विजेताओं को ट्राफी एवं ईनाम का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को साड़ी, गमछा अन्य सामग्री वितरण किया गया। इस दौरान बच्चा चोरी अफवाहों को लेकर भी जानकारी दी गयी तथा महिलाओं एवं बच्चों को पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड, यातायात नियम, अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष एवं बच्चे व गांव के प्रमुख सुरेश पटेल, सरपंच चेतन ठाकुर, उपसरपंच छत्तर पटेल, हन्नु सोनवानी, हनुमत नाग, जितेंद्र पटेल, मानबाई पटेल, उमाबाई पटेल, गोमती ठाकुर, दसोदा बाई मांझी, खामबाई मांझी एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट