महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अक्टूबर। तीन दिन पूर्व छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठने की कोशिश, उससे मोबाइल व 2 हजार रुपए छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी व उनके साथी इस मामले में संलिप्त हैं।
मालूम हो कि छात्रा ने सिटी कोतवाली थाना में घटना की लिखित में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मामला यह है कि महाविद्यालय की एक छात्रा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। 7 अक्टूबर शाम 5 बजे बीटीआई रोड विशाल मेगामार्ट के आगे आरंग निवासी लखन साहू व उसके दो साथी कार में आए और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। बीच बचाव करने के बाद मोबाइल व कवर में रखे 2 हजार रुपए को लूटकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व आरंग निवासी लखन साहू के साथ परिवारिक आयोजन के दौरान जान पहचान हुई थी। उसी जरिए मोबाइल पर भी बातचीत होती थी, लेकिन वह शादी का दबाव डालने लगा। शुक्रवार 7 अक्टूबर को जब कॉलेज से आ रही थी उसी दौरान घटना को अंजाम दिया।