महासमुन्द

विश्व हिंदू परिषद राजिम विभाग की बैठक
10-Oct-2022 3:36 PM
विश्व हिंदू परिषद राजिम विभाग की बैठक

महासमुंद, 10 अक्टूबर। महासमुंद के स्वाध्याय भवन में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद राजिम विभाग की बैठक आहुत हुई। बैठक में बड़ी संख्या  में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं परिषद के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। साथ ही परिषद के हित चिंतक अभियान के तहत हर वार्ड, मोहल्ले व गांव में जाकर विहिप के हित चिंतक अभियान के माध्यम से लोगों को विश्व हिंदू परिषद जोडऩे व सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज ने धर्म प्रचार सत्संग के माध्यम से करने पर जोर दिया।

इस दौरान विहिप के मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा, छग प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष सुशील मोदी, प्रांत धर्माचार्य प्रसार प्रमुख संत महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, प्रांत धर्म प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र महोबिया के साथ कार्यक्रम में धमतरी जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला मंत्री रामचंद देवांगन, जिला संयोजक पुष्पेंद्र साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत, जिला मंत्री डिगेश वर्मा, महासमुंद जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शोभा शर्मा, जिला सह मंत्री रामेश्वर पंण् धनेंद्र चंद्राकर, जिला संयोजक ईवन साहू, जिला सह संयोजिका चांदनी साहू,  वंदना सेन, प्रखंड संयोजिका दीपाली अग्रवाल के साथ विभाग संयोजक यशपाल साहू व अन्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट