महासमुन्द

खाकी के रंग स्कूल के संग की सफलता के बाद अब जिले में हमर बेटी हमर मान अभियान शुरू
25-Sep-2022 5:25 PM
खाकी के रंग स्कूल के संग की सफलता के बाद अब जिले में हमर बेटी हमर मान अभियान शुरू

जय हिंद कॉलेज की छात्राएं इस अभियान से जुड़ीं 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 सितम्बर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के क्रांतिकारी अभियान हमर बेटी हमर मान अभियान के निर्देश का तत्काल पालन करते हुए कल शनिवार को महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल आईपीएस के निर्देशन में महासमुंद के जय हिंद कॉलेज में अध्ययनरत स्कूल व कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं को उक्त अभियान के तहत जोडक़र जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा की जाती है, उनका सम्मान किया जाता है, वहां देवताओं का वास होता है। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार व कानूनी जाने की जानकारियां दी। 

उन्होंने उपस्थित सभी से गुड टच बैड टच तथा महिलाओं संबंधी अपराध घटित होने पर त्वरित की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान महिलाओं से संबंधित अधिनियम पॉक्सो एक्ट व आईपीसी के महत्वपूर्ण धाराएं अन्य अधिनियम की जानकारी दी गई एवं उन्हें गुड टच बैड टच, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव आदि की जानकारी भी प्रदान की गई।

 


अन्य पोस्ट