महासमुन्द

6वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप आज से कर्नाटक में
19-Sep-2022 4:34 PM
6वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप आज से कर्नाटक में

छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मुकाबला कल गुजरात के साथ

महासमुंद, 19 सितम्बर। 6वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप आज से कर्नाटक के मैसूर में खेली जा रही है। इस सात दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों की टीम हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। छत्तीसगढ़ को ग्रुप डी में रखा गया है।

छत्तीसगढ़ की टीम के कप्तान रायपुर के मूक-बधिर खिलाड़ी आकाश तिवारी हैं। टीम में जीतेन्द्र मरकाम उप कप्तान, अटल सिंह, मिथिलेश देवांगन, थानेश्वर निषाद, तुलेश्वर पटेल, अरविंद खलको, शुभम निषाद, गोपालचंद्र, थानेश्वर नेताम, चंद्रप्रताप, नीरज कुमार,  चरणसिंह ठाकुर और राहुल साहू शामिल हैं। कोच और मैनेजर नीलेश सिंह कुशवाहा हैं। छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मुकाबला कल गुजरात के साथ होगा। 20 सितंबर को उत्तरप्रदेश और 21 सितंबर को कर्नाटक के साथ छत्तीसगढ़ का मैच होगा। आागमी 22 को क्वार्टर फ ाइनल, 23को सेमीफ ाइनल और 24सितंबर को फ ाइनल मैच खेला जाएगा।


अन्य पोस्ट