महासमुन्द

बरोंडा चौक से कलेक्टोरेट तक पालिका टीम ने साफ-सफाई की
19-Sep-2022 4:00 PM
बरोंडा चौक से कलेक्टोरेट तक पालिका टीम ने साफ-सफाई की

महासमुंद, 19 सितम्बर। इंडियन स्वच्छता लीग के तहत पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान शनिवार को बरोंडा चौक से कलेक्टोरेट तक पालिका की टीम ने साफ.सफाई कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कचरों को फेंकने डस्टबिन का उपयोग करने पर जोर दिया। लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि डस्टबिन के अलावा कहीं और कचरा न फेकें। इसके बाद टीम कलेक्टोरेट पहुंचीए जहां गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित होकर शहर में स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों में जागरुकता लाने की शपथ ली।   स्वचछ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग का शनिवार को आयोजन किया गया। इस लीग में नगर  पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षद पवन पटेल, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाले, पूर्व पार्षद राजू साहू, सीएमओ आशीष तिवारी, दिलीप  चंद्राकर, श्रीवास, नौशाद बक्श, सीताराम तेलक, जितेन्द्र महंती, पिंटू मानिकपुरी, नीतू प्रधान, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल सहित मिशन क्लीन  सिटी के सफाई मित्र बहनों ने बरोड़ा चौक से गौरव पथ होते हुए कलेक्टोरेट तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के साथ साफ सफाई करते हुए  नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।


अन्य पोस्ट