महासमुन्द
सेवा पखवाड़ा : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
19-Sep-2022 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 सितम्बर। प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर से आगमी 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ, पोषण अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयुक्त तत्वधान एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ महासमुंद जिला संयोजक डा. सोमनाथ पाण्डे के नेतृत्व में कल 18 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम डोंगरीपाली पिथौरा ब्लाक में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू, विशिष्ठ अतिथि भापजा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं पूर्व डा. विमल चोपड़ा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक डॉ.एन के अग्रवाल,पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल के अलावा काफी तादात में लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे