महासमुन्द

पैसा दोगुना करने के नाम से ठगी, 3 गिरफ्तार
18-Sep-2022 7:10 PM
पैसा दोगुना करने के नाम से ठगी, 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 18 सितंबर। पैसा दुगना करने के नाम से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बागबाहरा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को प्रार्थी पवन कुमार रात्रे पिता भुवन लाल रात्रे सा. ग्राम मौलीमुडा बागबाहरा ने थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी का फूलवारी चौक में पान ठेला का दुकान है कि 4 माह पूर्व सुरेश पारधी (माठ खरोरा), महेन्द्र यादव (फुलवारीकला) एवं लता साहू (खरियार रोड) द्वारा  पैसा डबल करने के नाम पर 1,30,000 रूपये का ठगी किया है। कि प्रार्थी के लिखित आवेदन पर आरोपियों के विरूध्द जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर को सक्रिय कर उक्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि महेन्द्र यादव अपने घर फुलवारीकला में है।  मुखबिर के निशानदेही पर उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेन्द्र यादव  उम्र 25 वर्ष सा. वार्ड नं. 10 फुलवारीकला बागबाहरा जिला महासमुंद बताया।

पुलिस की टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि प्रार्थी के पान ठेला में करीब 04 माह पूर्व मै और मेरा साथी सुरेश पारधी के साथ पवन रात्रे के पान ठेला में अधिकतर जाया करते थे और उसके पान ठेला में हमेशा पैसा डबल करने कि बात करते थे जिससे प्रार्थी हमारे झांसे में आ गया। फिर एक सप्ताह बाद आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी प्रार्थी पवन रात्रे के पान ठेला में गये और बोले कि चलो हमारे साथ तुमको पैसा डबल होने का डेमो दिखायेगें कहने पर प्रार्थी पवन रात्रे उन लोगो के साथ लता साहू के घर खरियार रोड गया। जहां आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी अपने साथ रखें कुछ पैसा को महिला आरोपी लता साहू को दिये फिर लता साहू ने उस पैसे को अपने घर में रखे स्टील के पेटी में रखी और तंत्र मंत्र करके अपने कमरे अंदर चली गयी, थोडी देर बाद कमरा से बाहर निकाल कर दिखायी तो पेटी में रखा पैसा डबल हो गया था। जिससे प्रार्थी को विश्वास हो गया।

पंच दिन बाद आरोपी महेन्द्र यादव एवं आरोपी सुरेश पारधी प्रार्थी पवन रात्रे के पान ठेला में गये। कहा कि तुम्हे भी पैसा डबल करवाना है तो हमारे साथ लता साहू के यहां खरियार रोड चलो कहने पर प्रार्थी पवन रात्रे अपने घर में रखे 1,30,000/- रूपये को लेकर आया और सुरेश पारधी को दे दिया व तीनों बस में बैठ कर खरियार रोड ओडिशा में महिला आरोपी लता साहू के घर गये तब लता साहू ने कहा कि कितने पैसे लाये हो कहने पर आरोपी सुरेश पारधी द्वारा 1,30000 रूपये लाये है कहकर आरोपी सुरेश पारधी ने 1,30000 रूपये महिला आरोपी लता साहू को दिया फिर महिला आरोपी ने 1,30000 रूपये को एक स्टील की पेटी में रख कर प्रार्थी को तुम थोडा बाहर निकल जाओ मैं थोड़ी देर में तुम्हारा पैसा डबल करके देती हूं कहने पर प्रार्थी पवन रात्रे आरोपीया के घर के बाहर निकल गया। आरोपी महेन्द्र यादव, सुरेश पारधी एवं महिला आरोपी लता साहू तीनो घर कमरे अंदर गये कुछ देर के बाद महिला आरोपी कमरे से बाहर निकल कर बोली कि तुम्हारा पैसा गायब हो गया। और पवन रात्रे को हम तीनों मिलकर धमका चमका कर तुम यहां से भाग जाओ नही तो तुम्हे जान से मार देंगें कहने पर पवन रात्रे वहॉ से भाग गया और 1,30,000 रूपये को आपस में बाट लिये।

पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी सुरेश पारधी उम्र 28 वर्ष सा. ग्राम बुडेनी थाना खरोरा जिला रायपुर तथा  महिला आरोपी लता साहू उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं. 03 मुढागांव खरियार रोड ओडिशा दोनों के घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

 आरोपियों के द्वारा बाटे गये रकम महेन्द्र यादव बटवारे में 20000 रूपये मिला। जिसके पास से 15000 रूपये जब्त किया गया व बाकी रकम 5000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा आरोपी सुरेश पारधी के बटवारे में 45000 रूपये मिला। जिसके से पास 41000 रूपये जप्त किया गया व बाकरी रकम 4000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा महिला आरोपी लता साहू के बंटवारे में 65000 रूपये मिला। जिसके पास से 65000 रूपये जप्त किया गया कुल जुमला रकम 1,21,000 रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना बागबाहरा में धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट