महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 सितम्बर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग में डॉक्टर अनुसूया अग्रवाल प्राचार्य के मार्गदर्शन डॉ रीता पांडे कला संकाय प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष इतिहास मृणाली चंद्राकर अतिथि व्याख्याता इतिहास के संयोजन में परिषद का मनोनयन एवं प्राविण्य सूची में आए विद्यार्थियों का सम्मान 9 सितंबर 2022 को किया गया।
कार्यक्रम में डॉ रीता पांडेय विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग के विद्यार्थी प्रतिवर्ष मेरिट की सूची में अपना स्थान बनाते हैं एवं शैक्षणिक भ्रमण एवं अन्य गतिविधियों में सक्रियता से हिस्सा लेते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनुसूया अग्रवाल ने कहा कि इतिहास को सहेजने में विद्यार्थियों को अपना योगदान देना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी ताकत एवं कमजोरी दोनों को जानना चाहिए। सदैव अपने सर्वांगीण विकास की ओर उन्नति करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा- रास्ता जानता हूं चलना भी जानता हूं सूरज हूं उगना जानता हूं डूबना भी जानता।
इस अवसर पर डॉ मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति ने कहा कि राजनीति एवं इतिहास का घनिष्ठ संबंध है। वर्तमान जो राजनीति है वह अतीत में जाकर इतिहास बन जाती है। डॉक्टर दुर्गावती भारती ने हिंदी साहित्य के इतिहास का संबंध बताते हुए कहा कि हिंदी साहित्य में भी हम प्राचीन साहित्य का इतिहास पढ़ते हैं। इसीलिए इतिहास का अध्ययन अनिवार्य हो जाता है। इतिहास के तथ्य हमें साहित्य के लिए अध्ययन का विषय उपलब्ध करवाते हैं।
सीमा रानी प्रधान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास का अध्ययन अनिवार्य है। एम ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सर्वसम्मति से एमएतृतीय सेमेस्टर बसंती टांडे को परिषद का अध्यक्ष, प्रज्ञा ठाकुर को उपाध्यक्ष सरस्वती सिंह ठाकुर को सचिव, मनोहर सोनवानी सह सचिव, कोषाध्यक्ष दीपा बाघ, श्रद्धा साहू सांस्कृतिक प्रभारी, रोशनी राजपूत, पूर्णिमा साह,ू मीडिया प्रभारी अमित आंवले, मुकुल कन्नौजे, सलाहकार समिति सदस्य हीरा साहू, ज्योति गिरी एवं पंकज को मनोनीत किया।
परिषद गठन पश्चात सत्र 2022-23 में इतिहास विभाग के मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्राचार्य एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मई.जून 2021.22 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के एमए इतिहास की प्राविण्य सूची में महाविद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया, उनका सम्मान किया गया। प्रवीण्य सूची में धन्नू बघेल को चतुर्थ स्थान, नेहा यादव को छठवां स्थान, भावना बंजारे को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सत्र 2021-22 में इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने नेशनल गेम्स में सहभागिता निभाई थी, उनका भी सम्मान किया गया। जिसमें लल्लू सोनवानी ने बास्केटबॉल ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया एवं सत्र 2021.22 में कुमारी सरस्वती सिंह ठाकुर ने बाल बैडमिंटन में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूमेन मैं पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर का प्रतिनिधित्व किया था। इतिहास विभाग द्वारा समस्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी मृणाली चंद्राकर अतिथि व्याख्याता इतिहास ने किया। आभार प्रदर्शन बसंती टांडे अध्यक्ष इतिहास परिषद ने किया। प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल ने मेरिट में आए विद्यार्थियों एवं ऑल इंडिया लेवल पर रविशंकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रीड़ा के क्षेत्र में इतिहास विभाग के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।